टेक

Apple iPhone To Invest  $700 Million In India: चीन को झटका, iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने भारत में 70 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई: रिपोर्ट

Apple Inc पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) ने लोकल प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए संयंत्र पर करीब 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है. Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

Apple iPhone To Invest  $700 Million In India: चीन को झटका, iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn ने भारत में 70 करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई: रिपोर्ट
Apple (Photo: Pixabay)

Apple Inc पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप (Foxconn Technology Group) ने लोकल प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए संयंत्र पर करीब 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है. Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

ताइवान की कंपनी ने दक्षिणी भारतीय राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हवाई अड्डे के करीब 300 एकड़ की साइट पर iPhone के पुर्जे बनाने के लिए संयंत्र बनाने की योजना बनाई है. Bloomberg ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ लोगों के हवाले से बताया कि फैक्ट्री ऐप्पल के हैंडसेट को भी इकट्ठा कर सकती है. रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने कहा कि फॉक्सकॉन भी अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन व्यवसाय से जुड़े उपकरणों का उत्पादन करने के लिए साइट का उपयोग कर सकता है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).