Scam With Usain Bolt: एक झटके में कंगाल हुए उसेन बोल्ट, अब तक की कमाई और रिटायरमेंट से मिले 98 करोड़ रुपए खाते से गायब
बोल्ट ने लगभग 98 करोड़ रुपए एक प्राइवेट इंवेस्टमेंट अकाउंट में रखे थे. उसेन बोल्ट ने ये पैसा जमैका की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म के अकाउंट में रखा था और अब रकम गायब हो चुकी है.
Usain Bolt: दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट ठगी के शिकार हो गए हैं. उनके खाते से 98 करोड़ रुपए निकाल लिए गए हैं. बोल्ट की अबतक की कमाई और रिटायरमेंट का मिला सारा पैसा गायब हो गया है.
जमैका के एथलीट और स्वर्ण पदक विजेता उसेन बोल्ट को 12.7 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार बोल्ट ने लगभग 98 करोड़ रुपए एक प्राइवेट इंवेस्टमेंट अकाउंट में रखे थे. उसेन बोल्ट ने ये पैसा जमैका की प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म के अकाउंट में रखा था और अब रकम गायब हो चुकी है. बोल्ट के वकीलों ने इसकी जानकारी दी है.
बोल्ट अब इस मामले को अदालत में ले जाने की संभावना पर विचार कर रहे हैं. बोल्ट का किंग्स्टन स्थित स्टॉक्स एंड सिक्योरिटीज (एसएसएल) में अपना खाता था और अब उसका बैंक बैलेंस घटकर 12000 डॉलर रह गया है. बोल्ट के वकील लिंटन गोर्डन ने कहा कि अगर फर्म उनके पैसे लौटाने से इनकार करती है तो वह अपने मुवक्किल के साथ कानूनी कार्रवाई करेंगे.
#REPORT: Olympic legend Usain Bolt’s $12 million ‘retirement funds’ wiped out after massive scam leaves him with only $12,000 in his account. pic.twitter.com/fAbAzmnQdx
— 6ixBuzzTV (@6ixbuzztv) January 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2023 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

