क्रिकेट

Rishab Pant Health Update: घायल ऋषभ पंत का MRI रिपोर्ट आया सामने, जानें मैदान पर कब होगी उनकी वापसी

कुछ देर पहले ही ऋषभ पंत के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के एमआरआई का रिजल्ट आया है जिसमे सभी 'सामान्य' बताया जा रहा हैं. उनके चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों और घर्षण के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी किया है, पंत के टखने और घुटने का कल एमआरआई होगा. इस रिजल्ट के बाद कहा जा सकता है कि वह बहुत जल्द मैदान पर लौट सकते है.

Rishab Pant Health Update: घायल ऋषभ पंत का MRI रिपोर्ट आया सामने, जानें मैदान पर कब होगी उनकी वापसी
ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter)

Rishab Pant Health Update: शुक्रवार की सुबह टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) भीषण सड़क हादसे में घायल में हो गए हैं. ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे. इसके बाद पंत को देहरादून के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ देर पहले ही ऋषभ पंत के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के एमआरआई का रिजल्ट आया है जिसमे सभी  'सामान्य' बताया जा रहा हैं. उनके चेहरे की चोटों, कटे हुए घावों और घर्षण के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी किया है, पंत के टखने और घुटने का कल एमआरआई होगा. इस रिजल्ट के बाद कहा जा सकता है कि वह बहुत जल्द मैदान पर लौट सकते है. हो सकता है कि हम आईपीएल में भी उनको खेलते हुए देखे सकते है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).