क्रिकेट

Ranchi Stadium Security Breach: विराट कोहली का शतक सेलिब्रेशन बीच मैदान में घुसा फैन, 'रन मशीन' का पैर छूकर जीता दिल, देखें वीडियो

विराट ने खास अंदाज़ में सेलिब्रेशन किया, हालांकि एक फैन के मैदान में घुस आने से यह पल कुछ क्षणों के लिए बाधित हुआ. सुरक्षा कर्मियों द्वारा फैन को हटाने के बाद विराट ने आसमान की ओर देखकर भगवान का धन्यवाद दिया.

Ranchi Stadium Security Breach: विराट कोहली का शतक सेलिब्रेशन बीच मैदान में घुसा फैन, 'रन मशीन' का पैर छूकर जीता दिल, देखें वीडियो

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जा रहा हैं. विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में वापसी करते हुए अपने करियर का 52वां शतक जड़कर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे क्यों आधुनिक क्रिकेट के बादशाह माने जाते हैं. विराट ने खास अंदाज़ में सेलिब्रेशन किया, हालांकि एक फैन के मैदान में घुस आने से यह पल कुछ क्षणों के लिए बाधित हुआ. सुरक्षा कर्मियों द्वारा फैन को हटाने के बाद विराट ने आसमान की ओर देखकर भगवान का धन्यवाद दिया. उनके इस ऐतिहासिक शतक पर भारतीय ड्रेसिंग रूम से खड़े होकर तालियों के साथ शानदार स्वागत हुआ, जिसने स्टेडियम का माहौल और भी भावुक बना दिया.

विराट कोहली का शतक सेलिब्रेशन बीच मैदान में घुसा फैन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2025 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).