खेल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का जलवा, भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन जीते 5 मेडल, यहां देखें Medal Tally

चीन में जारी एशियन गेम्स में भारत ने दमदार शुरुआत की है. भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं. यहां देखें किस खिलाड़ी ने कौन सा मेडल जीता...

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत का जलवा, भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही  दिन जीते 5 मेडल, यहां देखें Medal Tally
(Photo : X)

India Win 5 Medals Including 3 Silver and 2 Bronze Medals: चीन में जारी एशियन गेम्स में भारत (India) ने दमदार शुरुआत की है. भारतीय खिलाड़ियों ने पहले ही दिन 5 पदक अपने नाम कर लिए हैं. भारत के लिए पहला मेडल रोइंग के लाइट वेट डबल्स स्कल में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने दिलवाया. इस जोड़ी ने सिल्वर मेडल जीता.

भारत को दूसरा मेडल 10 मीटर एयर राइफल में विमेंस टीम ने दिलाया. मेहुली घोष, रमिता और आशी चौकसी ने सिल्वर मेडल जीता.

भारतीय टीम को तीसरा मेडल (ब्रॉन्ज) रोइंग के पेयर इवेंट में बाबूलाल यादव और लेखराम ने दिलाया.

चौथा मेडल रोइंग-8 में नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे ने भारत को सिल्वर दिलाया. वहीं रमिता ने भारत के लिए पांचवा मेडल जीता. उन्होंने 10 मीटर राइफल में ब्रॉन्ज हासिल किया.

Asian Games 2023 India’s medal winners list
Athletes Sport Event Medal
Ashi Chouksey, Mehuli Ghosh, Ramita Shooting Women's 10m air rifle team Silver
Arjun Lal Jat and Arvind Singh Rowing Men's lightweight double sculls Silver
Babu Lal Yadav and Lekh Ram Rowing Men's pair Bronze
India Rowing Men's eight Silver
Ramita Shooting Women's 10m air rifle Bronze

Asian Games 2023 medals table
Rank Country Gold Silver Bronze Total
1 China 9 1 0 9
2 Hong Kong, China 1 0 0 1
3 India 0 3 2 5
4 Uzbekistan 0 3 1 4
5 Indonesia 0 1 3 4
6 Iran 0 1 0 1
6 Japan 0 1 0 1
8 Macao, China 0 0 1 1
8 Mongolia 0 0 1 0
8 Thailand 0 0 1 1
8 Vietnam 0 0 1 1

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).