खेल

Lionel Messi Wins Ballon d’Or 2023 Award: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, आठवीं बार जीता बैलन डी'ओर पुरस्कार, बने पहले MLS खिलाड़ी

लियोनेल मेस्सी ने 31 अक्टूबर को पेरिस के थिएटर डू चैटलेट में बैलन डी'ओर 2023 पुरस्कार जीता. अर्जेंटीना के स्टार ने मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता. जिन्होंने पिछली बार तिहरा खिताब जीता था.

Lionel Messi Wins Ballon d’Or 2023 Award: लियोनेल मेस्सी ने रचा इतिहास, आठवीं बार जीता बैलन डी'ओर पुरस्कार, बने पहले MLS खिलाड़ी
Lionel Messi Wins Ballon d’Or (Photo Credit: @ballondor)

Lionel Messi Wins Ballon d’Or 2023 Award: लियोनेल मेस्सी ने 31 अक्टूबर को पेरिस के थिएटर डू चैटलेट में बैलन डी'ओर 2023 पुरस्कार जीता. अर्जेंटीना के स्टार ने मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालैंड से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करते हुए रिकॉर्ड आठवीं बार खिताब जीता. जिन्होंने पिछली बार तिहरा खिताब जीता था. मेसी बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीतने वाले पहले एमएलएस खिलाड़ी बन गए हैं. इंटर मियामी के मालिक और फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मेसी को यह सम्मान दिया है. लियोनल मेसी इससे पहले 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में भी बैलोन डी'ओर पुरस्कार जीत चुके हैं. बता दें, बैलोन डी'ओर फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जो व्यक्तिगत तौर पर खिलाड़ी को दिए जाने वाला सम्मान है. यह फुटबॉल क्लब और राष्ट्रीय टीम के किसी एक खिलाड़ी को हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).