खेल

India vs Nepal, SAFF Championship 2023: भारत ने नेपाल को 2-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; सुनील छेत्री फिर चमके

सैफ चैंपियनशिप में इंडियन फुटबॉल टीम ने नेपाल को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की हैं. शनिवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

India vs Nepal, SAFF Championship 2023: भारत ने नेपाल को 2-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; सुनील छेत्री फिर चमके
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ( Photo Credit: Twitter)

सैफ चैंपियनशिप में इंडियन फुटबॉल टीम ने नेपाल को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की हैं. शनिवार को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में टीम इंडिया ने नेपाल को 2-0 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इससे पहले टीम इंडिया ने अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हराया था. इस ग्रुप से कुवैत की टीम पहले ही अंतिम-4 में पहुंच चुकी है. अब 27 जून को टीम इंडिया का मुकाबला कुवैत से होगा. तब दोनों सेमीफाइनल की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए उतरेंगी. भारत के लिए इस मैच में कप्तान सुनील छेत्री और नाओरेम महेश सिंह ने शानदार गोल किए. सुनील छेत्री ने 61वें मिनट में टीम का खाता खोला. इस टूर्नामेंट में उनका यह चौथा गोल है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).