खेल

FIFA World Cup 2022 Prize Money: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पैसों की बारिश, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

फीफा वर्ल्ड कप में चैम्पियन को मिलने वाली प्राइज मनी टी20 वर्ल्ड कप से करीब 26 गुना ज्यादा है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

FIFA World Cup 2022 Prize Money: फुटबॉल वर्ल्ड कप में पैसों की बारिश, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश
FIFA World Cup

FIFA World Cup 2022 Prize Money: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022  (FIFA World Cup) का आगाज 20 नवंबर को होगा. फीफा वर्ल्ड कप में चैम्पियन को मिलने वाली प्राइज मनी टी20 वर्ल्ड कप से करीब 26 गुना ज्यादा है. फुटबॉल वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

इस बार फीफा वर्ल्ड कप में बंटने वाली प्राइज मनी 440 मिलियन डॉलर (करीब 3585 करोड़ रुपये) तय की गई है. इनमें वर्ल्ड कप विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 342 करोड़ रुपये) मिलेंगे. यह पिछले यानी 2018 वर्ल्ड कप से 4 मिलियन डॉलर ज्यादा है. आपको बता दें कि ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 जीतने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये मिले थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).