क्रिकेट

Zim Afro T10 2023: रॉबिन उथप्पा ने 36 गेंदों में 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खिली, हरारे हेरिकेन्स ने केपटाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट से दी मात, देखें वीडियो

जिम एफ्रो टी10 2023 के एलिमिनेटर में हरारे हेरिकेन्स ने केपटाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट से हराया. इस मुकाबले में हरारे हेरिकेन्स कप्तान रोबिन उथप्पा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 36 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए.

Zim Afro T10 2023: रॉबिन उथप्पा ने 36 गेंदों में 88 रनों की ताबड़तोड़ पारी खिली, हरारे हेरिकेन्स ने  केपटाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट से दी मात, देखें वीडियो
Robin Uthappa (Photo Credit: ZIM Afro T10)

जिम एफ्रो टी10 2023 के एलिमिनेटर में हरारे हेरिकेन्स ने केपटाउन सैम्प आर्मी को 9 विकेट से हराया. इस मुकाबले में हरारे हेरिकेन्स के कप्तान रॉबिन उथप्पा ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई. उन्होंने 36 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए. केपटाउन ने पहले बैटिंग करते हुए 10 ओवरों में 146 रनों का लक्ष्य रखा. इसके जवाब में हरारे ने 9.2 ओवरों मर ही इसे हासिल कर लिया. हरारे ने दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली है. अब उसका सामना डरबन कलंदर्स से होगा. यह भी पढ़ें: Arab Club Champions Cup 2023: अरब क्लब चैंपियंस कप में अल-शबाब के खिलाफ अल-नासर ने बिना गोल के किया ड्रॉ, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि टी10 लीग का पहला क्वालीफायर डरबन कलंदर्स और जोबर्ग के बीच खेला गया. इस मैच में जोबर्ग ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही जोबर्ग ने फाइनल में जगह बनाई. वहीं डरबन ने हार के साथ ही दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई. एलिमिनेटर मैच में हरारे और केपटाउन के बीच खेला गया. केपटाउन हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब दूसरा क्वालीफायर जीतने वाली टीम 29 जुलाई को फाइनल में जोबर्ग से भिड़ेगी.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2023 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).