क्रिकेट

WPL 2023 RCB vs MI, Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया, अंक तालिका में हासिल किया पहला स्थान

इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से दिग्गज आलराउंडर एलिसे पेरी और ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 29-29 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई.

WPL 2023 RCB vs MI, Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को 4 विकेट से हराया, अंक तालिका में हासिल किया पहला स्थान
(Photo Credit : Twitter/@wplt20)

महिला प्रीमियर लीग 2023 में आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 4 विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए. आरसीबी की तरफ से दिग्गज आलराउंडर एलिसे पेरी और ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 29-29 रन बनाई. मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाई. आरसीबी की ओर से कनिका आहूजा ने 2 विकेट हासिल की.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).