क्रिकेट

Shopping Stopped For King Kohli: कोहली की तूफानी पारी ने रोक दी थी दिवाली की शॉपिंग, जैसे थम गया हो पूरा देश, UPI ट्रांजेक्शन भी प्रभावित

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार पारी खेली, जिसका जिक्र अगले कई सालों तक क्रिकेट की दुनिया में होता रहेगा. दिलचस्प बात ये कि कोहली की पारी का असर दिवाली की शॉपिंग पर भी नजर आया.

Shopping Stopped For King Kohli: कोहली की तूफानी पारी ने रोक दी थी दिवाली की शॉपिंग, जैसे थम गया हो पूरा देश, UPI ट्रांजेक्शन भी प्रभावित

नई दिल्ली: दिवाली से एक दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप (T-20 World Cup 2022) में पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारत के धुरंधर खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने दमदार पारी खेली, जिसका जिक्र अगले कई सालों तक क्रिकेट की दुनिया में होता रहेगा. दिलचस्प बात ये कि कोहली की पारी का असर दिवाली की शॉपिंग (Shopping Stopped For Virat Kohli) पर भी नजर आया.

इंवेस्टमेंट अफसर (Investment Officer) की ओर से साझा किए गए ग्राफ से खुलासा हुआ है कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कोहली की बल्लेबाजी के समय यूपीआई ट्रांजैक्शन में तेज गिरावट हुई. कुछ देर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग लगभग रूक गया था. पूरा देश टीवी या मोबाइल  पर टकटकी लगाए मैच देख रहा था.

मैक्स लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी मिहिर वोरा ने ट्विटर पर इस ग्राफ को साझा किया. इसमें सुबह 9 बजे से रविवार देर शाम तक के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के डेटा हैं. उन्होंने लिखा, 'कल सुबह 9 बजे से शाम तक यूपीआई लेनदेन - जैसे-जैसे मैच दिलचस्प होता गया, ऑनलाइन शॉपिंग बंद हो गई - और मैच के बाद इसमें तेज से वापसी हुई!'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).