क्रिकेट

ICC Women’s World Cup 2025 Official Anthem: आईसीसी महिला विश्व कप का ऑफिशियल एंथम ‘ब्रिंग इट होम’ हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल ने दी आवाज़, देखें वीडियो

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का ऑफिशियल एंथम रिलीज़ कर दिया गया है. इस गाने का टाइटल ‘ब्रिंग इट होम’ है, जिसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) ने 19 सितंबर(शुक्रवार) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस इवेंट सॉन्ग की झलक शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की.

ICC Women’s World Cup 2025 Official Anthem: आईसीसी महिला विश्व कप का ऑफिशियल एंथम ‘ब्रिंग इट होम’ हुआ रिलीज़, श्रेया घोषाल ने दी आवाज़, देखें वीडियो

ICC Women’s World Cup 2025 Official Anthem: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का ऑफिशियल एंथम रिलीज़ कर दिया गया है. इस गाने का टाइटल ‘ब्रिंग इट होम’ है, जिसे मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज़ दी है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) ने 19 सितंबर(शुक्रवार) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस इवेंट सॉन्ग की झलक शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की. जारी किए गए टीज़र वीडियो में श्रेया घोषाल इस एंथम को गाती हुई नज़र आ रही हैं. इससे पहले आईसीसी ने यह भी घोषणा की थी कि श्रेया घोषाल आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में लाइव परफॉर्मेंस देंगी. यह समारोह गुवाहाटी में होगा और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को खेला जाएगा. इस एंथम के ज़रिए महिला विश्व कप 2025 के जुनून और जोश को दर्शाया गया है, जो न केवल खिलाड़ियों बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भी जोड़ने का काम करेगा.

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का थीम सांग:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2025 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).