क्रिकेट

Suryakumar Yadav Ankle Injury: भारतीय टीम को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव को टखने में चोट; टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से हुए बाहर

भारत की टी20 योजनाओं को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव को टखने में चोट लग गई है और वह फरवरी 2024 तक भारतीय टीम से बाहर रहेंगे. यह चोट अगले साल टी20 विश्व कप से पहले आई है और दुनिया सूर्यकुमार यादव की भूमिका से वाकिफ है.

Suryakumar Yadav Ankle Injury: भारतीय टीम को बड़ा झटका, सूर्यकुमार यादव को टखने में चोट; टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम से हुए बाहर
Suryakumar Yadav (Photo Credit: Instagram/X)

Suryakumar Yadav Ankle Injury: भारत की टी20 योजनाओं को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सूर्यकुमार यादव को टखने में चोट लग गई है और वह फरवरी 2024 तक भारतीय टीम से बाहर रहेंगे. यह चोट अगले साल टी20 विश्व कप से पहले आई है और दुनिया सूर्यकुमार यादव की भूमिका से वाकिफ है. इंडियनएक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जोहान्सबर्ग में तीसरे भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20I के दौरान सूर्यकुमार यादव के टखने में ग्रेड- II की चोट लग गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सूर्यकुमार यादव भारत लौटने के बाद कुछ स्कैन से गुजरेंगे और उनकी चोटों ने निश्चित रूप से उन्हें जनवरी में भारत बनाम अफगानिस्तान श्रृंखला से बाहर कर दिया है,. जबकि आईपीएल 2024 में उनके खेलने पर संसय बना हुआ है. इस बीच सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है. जिसमें देखा जा सकता सूर्यकुमार यादव टखने की चोट से जूझ रहे हैं. यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).