SL-W Beat PAK-W, Womens Asia Cup 2024 2nd Semi Final Live Score Update: रोमांचक मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 3 विकेट से हराया, खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया से होगी भिड़ंत
इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 140 रन बनाई. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली.
SL-W Beat PAK-W, Womens Asia Cup 2024 2nd Semi Final: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई हैं. इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 140 रन बनाई. पाकिस्तान की तरफ से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 37 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने ये मुकाबला 19.5 ओवर में सात विकेट खोकर हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से कप्तान चमारी अथापत्थु ने सबसे ज्यादा 63 रनों की धमाकेदार पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से सादिया इक़बाल ने सबसे ज्यादा चार विकेट ली. अब 28 जुलाई को टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला शाम सात बजे से खेला जाएगा.
ROAR! 🇱🇰 Sri Lanka secures a thrilling 3-wicket victory over Pakistan and charges into the finals of the #WomensAsiaCup2024! What a match! 💪💥 Let's go, Lionesses! #GoLionesses #SLvPAK pic.twitter.com/vorzkdMp4U
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2024 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

