India's Squad For T20 World Cup 2024: संजय मांजरेकर ने चुनी आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया की अपनी स्क्वाड, विराट कोहली समेत इन दिग्गजों को किया बाहर, देखें वीडियो
26 अप्रैल(शुक्रवार) को पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी,इसमें उन्होंने भारत के टी20ई उप कप्तान हार्दिक पंड्या, स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे, रिंकू सिंह और शुभमन गिल के साथ-साथ सुपरस्टार विराट कोहली को भी बाहर कर दिया है.
ICC T20 World Cup 2024: 26 अप्रैल(शुक्रवार) को पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी,इसमें उन्होंने भारत के टी20ई उप कप्तान हार्दिक पंड्या, स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे, रिंकू सिंह और शुभमन गिल के साथ-साथ सुपरस्टार विराट कोहली को भी बाहर कर दिया है. 58 वर्षीय क्रिकेटर से कमेंटेटर बने ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए ओपनिंग पार्टनर के रूप में यशस्वी जयसवाल को चुना और नंबर 3 बल्लेबाज के रूप में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को शामिल किया. 20 ओवर के मेगाइवेंट के लिए भारत की टीम में, मांजरेकर ने ऋषभ पंत और केएल राहुल को दो विकेटकीपर-बल्लेबाजों के रूप में और रवींद्र जडेजा को स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में शामिल किया है.
टी20 विश्व कप 2024 के लिए संजय मांजरेकर की भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, आवेश खान, हर्षित राणा, मयंक यादव, क्रुणाल पंड्या
संजय मांजरेकर का वीडियो देखें:
REVEALED: @sanjaymanjrekar's Fab 15 squad for the #T20WorldCup2024! 😲
A few interesting names get his nod for the #VisaToWorldCup, but 1 MAJOR name misses out! Do you agree with his choices for #T20WorldCupOnStar?
Participate in the biggest opinion poll ever on our social… pic.twitter.com/nvHABDyLzi
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

