UPW-W vs RCB-W WPL 2024 Live Inning Updates: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वारियर्स को दिया 199 रनों का विशाल टारगेट, स्मृति मंधाना और एलिसे पेरी ने खेली तूफ़ानी पारी
दूसरे छोर पर मंधाना ने बल्ले से अपना दबदबा जारी रखा और 50 गेंदों पर 80 रन बनाई. मंधाना ने अपनी तूफानी पारी में तीन छक्के और 10 चौके लगाए. WPL 2024 सीज़न में यह उनका दूसरा अर्धशतक है. पारी के अंत में आरसीबी ने तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए.
UPW-W vs RCB-W WPL 2024 Live Inning Updates: यूपी वारियर्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन आरसीबी के सलामी बल्लेबाज एस मेघना और स्मृति मंधाना ने शुरुआती पावर प्ले में 9 रन प्रति ओवर से ऊपर स्कोर करते हुए वॉरियर्स की गेंदबाजी पर शुरू से ही आक्रमण करना शुरू कर दिया. एस मेघना 21 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गईं, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना ने अपने पावर-पैक स्ट्रोक्स जारी रखीं. एलिसे पेरी ने भी बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिया और 37 गेंदों में शानदार 58 रन बनाए. WPL 2024 में यह उनका पहला अर्धशतक था. दूसरे छोर पर मंधाना ने बल्ले से अपना दबदबा जारी रखा और 50 गेंदों पर 80 रन बनाई. मंधाना ने अपनी तूफानी पारी में तीन छक्के और 10 चौके लगाए. WPL 2024 सीज़न में यह उनका दूसरा अर्धशतक है. पारी के अंत में आरसीबी ने तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए.
ट्वीट देखें:
Batting carnage in Bengaluru 💥
Captain Smriti Mandhana and Ellyse Perry power @RCBTweets to 198/3
Do we have a high-scoring thriller on the cards ❓
Find out 🔜
Scorecard 💻📱https://t.co/iplAqFh4Yz#TATAWPL | #UPWvRCB pic.twitter.com/tiFhDB2uG5
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) March 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2024 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

