क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2024: आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, T20 करियर को लेकर उठे सवाल पर आलोचकों को दिया जवाब, देखें वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक भी अंतराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला नहीं खेला है. हार्दिक पंड्या टी20 में कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे हैं. ऐसे में अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों खिलाडियों के खेलने की संभावना कम है

ICC T20 World Cup 2024: आगामी टी20 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, T20 करियर को लेकर उठे सवाल पर आलोचकों को दिया जवाब, देखें वीडियो
Rohit Sharma (Photo Credit: Twitter)

ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक भी अंतराष्ट्रीय टी20 मुक़ाबला नहीं खेला है. हार्दिक पंड्या टी20 में कप्तानी करते हुए नज़र आ रहे हैं. ऐसे में अगले साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में संयुक्त रूप से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में दोनों खिलाडियों के खेलने की संभावना कम है. हाला की इस बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Asia Cup 2023: इस धाकड़ बल्लेबाज के वजह से खतरे में विराट कोहली की नंबर 3 का पोजीशन, यहां जानें कैसी हो सकती है भारत की बल्लेबाजी क्रम

जिसमें रोहित को 2024 टी20 विश्व कप के बारे में बात करते देखा जा सकता है. जिसमे रोहित कहते है,"सिर्फ जाने और आनंद लेने के अलावा, यहां आने का एक और कारण है. क्योंकि आप जानते हैं कि विश्व कप आ रहा है, जून में, टी20 विश्व कप होगा . तो, मुझे पूरा यकीन है कि हर कोई उत्साहित है. तो हां, हम इसका इंतजार कर रहे हैं,'' अब रोहित के इस बयान के बाद प्रशंसक यह उम्मीद लगा रहे है की रोहित शर्मा शायद टी20 विश्व कप 2024 खेलें.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).