Rohit Sharma In WTC: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 2,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने पहला मैच पारी और 141 रनों से जीता था. इस बीच वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया हैं. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा 2,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित शर्मा ने 25* टेस्ट की 40 पारियों में यह कारनामा किया हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विराट कोहली दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. 'रन मशीन' विराट ने 34* टेस्ट की 55 पारियों में 1,942 रन बनाए हैं.
Milestone 🔓 - 2000 Test runs as an opener and counting for Captain @ImRo45 👏👏#WIvIND pic.twitter.com/rwbzgQ8v3b
— BCCI (@BCCI) July 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

