क्रिकेट

Ravindra Jadeja Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवींद्र जडेजा की फिसली जुबान, बल्लेबाजी को लेकर कह दी यह बात; वीडियो हुआ वायरल

नागपुर में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने करीब पांच महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. इस मैच में जडेजा ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया.

Ravindra Jadeja Video: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवींद्र जडेजा की फिसली जुबान, बल्लेबाजी को लेकर कह दी यह बात; वीडियो हुआ वायरल
रविंद्र जडेजा (Photo Credits: Twitter)

नागपुर में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दिग्गज आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने करीब पांच महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. इस मैच में जडेजा ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट झटके और बाद में बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 144 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. इसमें रवींद्र जडेजा 66 और अक्षर पटेल 52 रनों पर नाबाद लौटे. इसी बीच जडेजा का एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जुबान फिसलती हुई दिखाई दी. वायरल हो रहे इस वीडियो में जडेजा मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे होते हैं. इसमें वो टर्निंग ट्रैक के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में जडेजा ने कहा कि टर्निंग ट्रैक पर एक साझेदारी होती है. इसके बाद कोई भी नया बल्लेबाज आएगा तो उनके लिए इतने फुटमार्क्स देखकर उधर ही उनकी...मतलब... जडेजा की इस बात को सुनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी लोग हंसने लगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2023 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).