Preity Zinta Recalls First Meeting with Yuzvendra Chahal: प्रीति ज़िंटा ने फोटो शेयर कर याद की 2009 की युजवेंद्र चहल के साथ पहली मुलाकात, चहल की घातक गेंदबाज़ी के बाद शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
प्रीति ज़िंटा ने इस खास पल पर चहल के साथ 2009 की एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की. ये पोस्ट उस वक्त आई जब चहल ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट झटके और PBKS ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया.
Preity Zinta Recalls First Meeting with Yuzvendra Chahal: पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने स्टार लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला नोट साझा किया. इस पोस्ट में प्रीति ज़िंटा ने खुलासा किया कि वह चहल की फैन कई सालों से रही हैं और हमेशा उन्हें पंजाब किंग्स की टीम में देखना चाहती थीं. उन्होंने चहल की जुझारू मानसिकता और कठिन परिस्थितियों में मैच पलटने की काबिलियत की भी जमकर तारीफ की. प्रीति ज़िंटा ने इस खास पल पर चहल के साथ 2009 की एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की. ये पोस्ट उस वक्त आई जब चहल ने IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जिताऊ गेंदबाज़ी करते हुए चार विकेट झटके और PBKS ने आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया.
प्रीति ज़िंटा ने चहल की घातक गेंदबाज़ी के बाद शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
How it started vs how it’s going ❤️
I met Yuzi during the Kings Cup in 2009 in Chandigarh. I was new to cricket & he was a young under 19 cricketer.
Over the years I saw him flourish & became a force to reckon with in the cricket world. I loved his competitive attitude &… pic.twitter.com/6uqtTiv0Ws
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 07:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

