PAK-W Beat NEP-W, Asia Cup 2024 6th Match Live Score Update: पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया, टूर्नामेंट में दर्ज की पहली जीत
इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर महज 108 रन ही बना सकीं. नेपाल की तरफ से कबिता जोशी ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाई.
PAK-W Beat NEP-W, Asia Cup 2024 6th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का छठवां मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने नेपाल को नौ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर महज 108 रन ही बना सकीं. नेपाल की तरफ से कबिता जोशी ने सबसे ज्यादा नाबाद 31 रन बनाई. पाकिस्तान की ओर से सादिया इक़बाल ने सबसे ज्यादा विकेट ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने महज 11.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पाकिस्तान की तरफ से गुल फिरोजा ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली. नेपाल की ओर से कबिता जोशी ने सबसे ज्यादा एक विकेट अपने नाम की.
Pakistan defeat Nepal comprehensively!
Gull Feroza and Muneeba Ali combined to score 105 for the opening partnership and later Muneeba finished the game.#PAKWvNEPW | #PakistanCricket | #Cricket | #WomensAsiaCup2024 pic.twitter.com/kTjKpGRNM9
— PakPassion.net (@PakPassion) July 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

