Neil Wagner Retirement: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करते समय फूट-फूट कर रोने नील वैगनर, वीडियो देखकर फैंस के ऑंखों से आए आंसू
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 27 फरवरी, 2024 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. नील वैगनर (Neil Wagner) का जन्म साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में 13 मार्च 1986 को हुआ था.
Neil Wagner Retirement: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने 27 फरवरी, 2024 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. नील वैगनर (Neil Wagner) का जन्म साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया में 13 मार्च 1986 को हुआ था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद अपने करियर पर पर्दा डालने का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे इस 37 साल के खिलाड़ी ने 2012 से 2024 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 64 टेस्ट मैचों में 260 विकेट लिए हैं. 39 रन पर 7 विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. वे टेस्ट में न्यूजीलैंड के 5 वें सबसे सफल गेंदबाज हैं. इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करते समय वैगनर फूट-फूट कर रोने लगे. जिसका विडियो सामने आया है.
देखें ट्वीट:
An emotional Neil Wagner fought back the tears as he announced his retirement from international cricket.
A brilliant career. 👏 pic.twitter.com/HAxRj9uAgm
— Test Match Special (@bbctms) February 27, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 08:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

