क्रिकेट

NED vs AFG, World Cup 2023, Live Score Update: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 179 रन पर समेटा, कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने खेली 58 रनों की शानदार पारी

नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर हैं. इन दोनों टीमों का प्रदर्शन प्रभावी रहा है. अफगानिस्तान ने 6 मैच खेलते हुए 3 में जीत दर्ज की है. जबकि नीदरलैंड्स ने 6 में से 2 मैच जीते हैं.

NED vs AFG, World Cup 2023, Live Score Update: अफगानिस्तान ने नीदरलैंड्स को 179 रन पर समेटा, कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने खेली 58 रनों की शानदार पारी
नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान (Photo Credits: Twitter)

नीदरलैंड्स और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा हैं. मौजूदा वर्ल्ड कप के इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर हैं. इन दोनों टीमों का प्रदर्शन प्रभावी रहा है. अफगानिस्तान ने 6 मैच खेलते हुए 3 में जीत दर्ज की है. जबकि नीदरलैंड्स ने 6 में से 2 मैच जीते हैं. अहम बात यह है कि ये दोनों टीमें बड़ी टीमों को हरा चुकी हैं. इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी किया जा सकता है. इस बीच नीदरलैंड्स के कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की पूरी टीम 46.3 ओवर में महज 179 रन बनाकर सिमट गई. नीदरलैंड्स की तरफ से कप्तान साइब्रैंड एंजलब्रेट ने सबसे ज्यादा 58 रनों की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. अफगानिस्तान की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 180 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).