क्रिकेट

NAM vs OMA T20 World Cup 2024: पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 109 रनों पर सिमटी, रुबेन ट्रम्पेलमैन ने चटकाए 4 विकेट

आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 का तीसरा मैच नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जा रहा है. इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

NAM vs OMA T20 World Cup 2024: पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 109 रनों पर सिमटी, रुबेन ट्रम्पेलमैन ने चटकाए 4 विकेट
NAM vs OMA (Photo Credit: ICC)

NAM vs OMA T20 World Cup 2024: आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 का तीसरा मैच नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जा रहा है. इस मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान 19.4 ओवर में 109 रनों पर सिमट गई. ओमान की तरफ से सबसे ज्यादा ख़ालिद कैल ने 34(39) रन बनाए. वहीं नामीबिया की ओर से रुबेन ट्रम्पेलमैन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि अनुभवी खिलाड़ी डेविड विसे ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की शुरुवात कुछ खास नहीं रही. माइकल वैन लिंगन बिना खाता खोले ही आउट हो गए. फिलाहल नामीबिया का स्कोर 4 ओवर में 15 रन पर 1 विकेट है.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2024 08:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).