क्रिकेट

MS Dhoni Birthday Celebration In Nepal: नेपाल में फैंस ने इस खास अंदाज में मनाया एमएस धोनी का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंन पूरी दुनिया में मौजूद हैं. धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. एमएस धोनी ने शुक्रवार को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट किया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें नेपाल की है, जहां एमएस धोनी के फैंस ने अपने चहेते खिलाड़ी का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया.

MS Dhoni Birthday Celebration In Nepal: नेपाल में फैंस ने इस खास अंदाज में मनाया एमएस धोनी का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
नेपाल में फैंस ने इस खास अंदाज में मनाया एमएस धोनी का जन्मदिन (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंन पूरी दुनिया में मौजूद हैं. धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. एमएस धोनी ने शुक्रवार को अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट किया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें नेपाल की है, जहां एमएस धोनी के फैंस ने अपने चहेते खिलाड़ी का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया. नेपाल के बीरगंज में फैंस ने जरूरतमंद लोगों की मदद की. एमएस धोनी के चाहने वालों ने गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाने के अलावा ब्लड डोनेशन, साफ-सफाई की सामग्री और अन्य कई चीजें बांटी. इसके अलावा सरकारी स्कूल के लगभग 200 बच्चों के बीच बैग भी बांटे हैं. अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).