क्रिकेट

Mohammed Siraj DSP Telangana: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बने डीएसपी, तेलंगाना पुलिस ने सौंपी अधिकारिक नियुक्ति पत्र

टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आज यानी 11 अक्टूबर को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद संभाला हैं. मोहम्मद सिराज ने पद संभालने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है. सिराज टीम इंडिया के लिए कई बड़े मौकों पर घातक प्रदर्शन कर चुके हैं.

Mohammed Siraj DSP Telangana: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बने डीएसपी, तेलंगाना पुलिस ने सौंपी अधिकारिक नियुक्ति पत्र
मोहम्मद सिराज (Photo Credits: Twitter)

Mohammed Siraj: टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आज यानी 11 अक्टूबर को तेलंगाना पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) का पद संभाला हैं. मोहम्मद सिराज ने पद संभालने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रति आभार भी व्यक्त किया है. सिराज टीम इंडिया के लिए कई बड़े मौकों पर घातक प्रदर्शन कर चुके हैं. मोहम्मद सिराज के साथ सांसद एम अनिल कुमार यादव, सांसद और टीजीएमआरईआईएस के अध्यक्ष मोहम्मद फहीमुद्दीन कुरेशी भी थे. मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पहले घोषणा की थी कि सिराज को एक प्रतिष्ठित समूह- I सरकारी पद मिलेगा. ये वादा तब पूरा हुआ जब मोहम्मद सिराज ने आज ड्यूटी ज्वाइन की. मुख्यमंत्री ने भविष्य के सितारों को निखारने की योजना के साथ राज्य में खेल और एथलीटों को समर्थन देने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).