क्रिकेट

MI vs GT, IPL 2023 Match 57 Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 219 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जड़ा शतक

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 57वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीता है.

MI vs GT, IPL 2023 Match 57 Live Score Update: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 219 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जड़ा शतक
सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 57वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 2 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 1-1 मैच जीता है. दोनों के बीच पहला मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने जीत हासिल की थी और दूसरा मैच इसी सीज़न अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें गुजरात टाइटंस ने बाज़ी मारी थी. इस मुकाबले में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान से सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 219 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).