क्रिकेट

KKR vs SRH, IPL 2024 3rd Match Live Score Update: कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 208 रनों का विशाल लक्ष्य, फिलिप साल्ट के बाद आंद्रे रसेल ने गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं.

KKR vs SRH, IPL 2024 3rd Match Live Score Update: कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 208 रनों का विशाल लक्ष्य, फिलिप साल्ट के बाद आंद्रे रसेल ने गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
आंद्रे रसेल (Photo Credits: Twiter)

आज आईपीएल में डबल हेडर है. आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमें पिछले सीजन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान केकेआर ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 9 मैचों में हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 208 रन बनाई. कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 209 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).