क्रिकेट

Jos Buttler Break Rohit Sharma Record: जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड, टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार को टी20 ब्लास्ट में 83 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही जोस बटलर ने एक बड़ी उप्लब्धि भी हासिल कर ली है. जोस बटलर ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ महज 39 गेंदों में 83 रनों की आतिशी पारी खेली.

Jos Buttler Break Rohit Sharma Record: जोस बटलर ने तोड़ा रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड, टी20 में 10 हजार रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने
जोस बटलर (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर ने शुक्रवार को टी20 ब्लास्ट में 83 रनों की तूफानी पारी खेल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही जोस बटलर ने एक बड़ी उप्लब्धि भी हासिल कर ली है. जोस बटलर ने लंकाशायर की तरफ से खेलते हुए डर्बीशायर के खिलाफ महज 39 गेंदों में 83 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान जोस बटलर के बल्ले से 8 चौके और 6 छक्के निकले. इसके साथ ही जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए. टी20 फॉरमेट में जोस बटलर ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन गए हैं. जोस बटलर ने ब्रेंडन मैकुलम को पीछे छोड़ दिया है. मैकुलम के नाम टी20 क्रिकेट में 9922 रन हैं. जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. रोहित शर्मा ने टी20 में यह आंकड़ा पूरा करने के लिए 362 पारियां ली थीं. इसके साथ ही जोस बटलर टी20 में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं.

Most runs in T20 format:

Chris Gayle - 14562

Shoaib Malik - 12528

Kieron Pollard - 12175

Virat Kohli - 11965

Aaron Finch - 11392

Alex Hales - 11214

Rohit Sharma - 11035

Jos Buttler - 10080*

Jos Buttler completed 10,000 runs in T20 format. pic.twitter.com/vkKJ98M5B5

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).