Irfan Pathan ने अपनी वाइफ सफा को शायराना अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, वीडियो शेयर कर लिखी यह बात
भारतीय क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाने वाले इरफान पठान ने अपनी पत्नी सफा बेग को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर कर उन्हें बर्थडे की बधाई दी है.
भारतीय क्रिकेट (Indian Cricketer) की दुनिया में नाम कमाने वाले इरफान पठान (Irfan Pathan) ने अपनी पत्नी सफा बेग (Safa Baig) को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से पत्नी के साथ एक वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा है- तू चांद सी रोशनी लेकर मेरी जिंदगी में आई, तुझे पाकर ही तो मैंने अपनी दुनिया चमकाई. तू खुश रहे, रोशन रहे यही दुआ तेरे जन्मदिन पर... आई लव यू टू मून एंड बैक #सफा #बर्थडे.
आपको बता दें कि सफा काफी अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उनका जन्म 28 फरवरी 1994 को सऊदी अरब के जेद्दाह के अजीजियाह जिले में हुआ था. स्कूली की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर शुरु किया और देखते ही देखते एक मशहूर मॉडल बन गईं. आपको बता दें कि इरफान और सफा की शादी साल 2016 में हुई थी, उसी साल कपल ने बेटे के पैरेंट्स बने थे.
देखें वीडियो-
Tu Chand si roshni le kar meri zindagi mein aai, Tujhe paa Kar hi to meine apni duniya chamkai. Tu Khush rahe, roshan rahe yehi dua tere Janamdin par. I love you to the moon and back #safa #birthday pic.twitter.com/HGyzoi78gd
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

