IPL 2025: पाकिस्तान से तनाव के बीच BCCI ने उठाया बड़ा कदम, खिलाड़ियों और स्टाफ को धर्मशाला से निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन
तकनीकी कारणों की वजह से मैच को रद्द कर लिया गया. मैच रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच धर्मशाला मैदान में कम्पलीट ब्लैकआउट (Dharamsala Stadium Blackout) होने के बाद मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया और जल्द से जल्द मैदान को खाली भी करवा दिया गया.
Punjab Kings vs Delhi Capitals, TATA IPL 2025 58th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (Indian Premier League 2025) अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी पर कब्जा करने में जुटी हुई हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी टाटा आईपीएल 2025 (TATA IPL 2025 ) में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे. इस सीजन का 58वां मुकाबला आज यानी 08 मई को पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (PBKS vs DC) के बीच खेला जाना था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला धर्मशाला (Dharamsala) के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जाना था. लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से मैच को रद्द कर लिया गया. मैच रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच धर्मशाला मैदान में कम्पलीट ब्लैकआउट (Dharamsala Stadium Blackout) होने के बाद मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया और जल्द से जल्द मैदान को खाली भी करवा दिया गया. अब BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बड़ा बयान जारी करके बताया है कि बोर्ड खिलाड़ियों को धर्मशाला से बाहर लाने के लिए स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर रही है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को प्राथमिकता के आधार पर शहर से दूर लाने के लिए वंदे भारत की व्यवस्था की है. निकटतम रेलवे स्टेशन ऊना है और खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और मैच अधिकारियों के दो समूह वहां से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जा सकते हैं.
खिलाड़ियों को धर्मशाला से बाहर लाने के लिए स्पेशल ट्रेन का कर रही है इंतजाम:
A special train has been arranged to get the Punjab Kings and Delhi Capitals players and support staff from Dharamshala to Delhi after the match on Thursday, May 7 was called off after multiple attacks from Pakistan in various parts of India.
The BCCI has arranged a Vande Bharat… pic.twitter.com/RfbvgBRaol
— IndiaToday (@IndiaToday) May 8, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

