IPL 2024: लांस क्लूजनर सहायक कोच के रूप में एलएसजी में हुए शामिल, जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में करेंगे काम
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पूर्व ऑलराउंडर लांस कुलसेनर सहायक कोच के रूप में लखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में से एक कुलसेनर ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में काम करेंगे.
IPL 2024: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस कुलसेनर सहायक कोच के रूप में लखनऊ सुपर जाइंट्स में शामिल हो गए हैं. दक्षिण अफ्रीका के अब तक के सबसे शानदार ऑलराउंडरों में से एक कुलसेनर ऑस्ट्रेलिया के जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में काम करेंगे. एलएसजी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से कुछ हफ्ते दूर शुक्रवार, 1 मार्च को नियुक्ति की घोषणा की. बता दें की, लांस क्लूजनर 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में क्रिकेट के सबसे जबरदस्त ऑलराउंडर में से एक बनकर उभरे. वहीं लखनऊ की बात करे तो इनका पहला मुकाबला 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सवाई मान सिंह स्टेडियम में है.
देखें ट्वीट:
𝘿𝙪𝙧𝙗𝙖𝙣 𝙨𝙚 𝙖𝙖𝙮𝙖 𝙝𝙪𝙢𝙖𝙧𝙖 𝙙𝙤𝙨𝙩 💙🔥
Lance Klusener joins our coaching staff for the season 🤩 pic.twitter.com/0GWVNFEEnV
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 1, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2024 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

