क्रिकेट

IPL 2024: फुटबॉल के बाद अब आईपीएल में इनवेस्टमेंट करना चाहता है सऊदी अरब, रिपोर्ट का दावा

फुटबॉल में अरबों का इनवेस्टमेंट करने के बाद अब सऊदी अरब की निगाहें वर्ल्ड के एक दूसरे सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट पर है. सऊदी अरब ने इंडियन प्रीमियर लीग में अरबों के इनवेस्टमेंट की इच्छा बताई है. सऊदी अरब खुद को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है.

IPL 2024: फुटबॉल के बाद अब आईपीएल में इनवेस्टमेंट करना चाहता है सऊदी अरब, रिपोर्ट का दावा
(Photo : X)

फुटबॉल में अरबों का इनवेस्टमेंट करने के बाद अब सऊदी अरब की निगाहें वर्ल्ड के एक दूसरे सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट पर है. सऊदी अरब ने इंडियन प्रीमियर लीग में अरबों के इनवेस्टमेंट की इच्छा बताई है. सऊदी अरब खुद को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स की दुनिया में स्थापित करने का प्रयास कर रहा है. सऊदी अरब फुटबॉल और गोल्फ में बड़ा निवेश पहले ही कर चुका है और नेमार और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे कई बड़े नाम करोड़ों की फीस पर लोकल क्लब के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल अब 10 टीमें हिस्सा लेती हैं. सीजन दर सीजन आईपीएल की पॉप्युलैरिटी बढ़ रही है. अब रिपोर्ट्स के हवाले से ये खबर सामने आई है कि सऊदी अरब आईपीएल के शेयर्स खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहा है और उसने बीसीसीआई के सामने एक बिलियन डॉलर डील की पेशकश भी की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 05:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).