India Squad For South Africa T20 Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान, इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज आठ नवंबर से खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है.
Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team T20 Series 2024: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) आठ नवंबर से खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए शुक्रवार यानी 25 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है. मयंक यादव और शिवम दुबे का टीम में ना होना चिंता का विषय है, जिन्हें चोट के कारण स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया है. सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी गई हैं. बता दें कि चार मैचों की टी20 सीरीज 8 नवंबर से शुरू होगी. पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में खेला जाएगा, वहीं दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा. तीसरा और चौथा टी20 मैच क्रमशः 13 और 15 नवंबर को खेला जाएगा.
🚨 NEWS 🚨
Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0
— BCCI (@BCCI) October 25, 2024
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार, आवेश खान, यश दयाल.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

