क्रिकेट

IND VS AFG: विराट के तूफान में बहा अफगानिस्तान, भूवी ने मचाई 'तबाही', भारत ने जीत के साथ खत्म किया टूर्नामेंट

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया है.

IND VS AFG: विराट के तूफान में बहा अफगानिस्तान, भूवी ने मचाई 'तबाही', भारत ने जीत के साथ खत्म किया टूर्नामेंट

IND VS AFG Asia Cup 2022: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से अफगानिस्तान को 101 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बनाए. इसके जवाब में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है. अफगानिस्तान 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट झटके हैं.

कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली. यह नवंबर 2019 के बाद उनका पहला और करियर का 71वां शतक है.इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं. केएल राहुल की बात करें तो उन्होंने 41 गेंद में 62 रन बनाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).