Ind W vs Eng W: भारत ने इंग्लैंड को पहले ODI में 7 विकेट में हराया, सीरीज में Team India को मिली 1-0 की बढ़त
होव में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज का अगाज जीत के साथ किया है. होव में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इससे पहले टी20 सीरीज में उसे 1-2 से हार मिली थी. भारत की जीत में बाएं हाथ की ओपनर स्मृति मंधाना, कप्तान हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया और अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अहम योगदान दिया.
स्मृति मंधाना शतक से चूक गईं. उन्होंने 99 गेंद पर 91 रन बनाए. इस दौरान मंधाना ने 10 चौके लगाए. उन्होंने एक छक्का भी लगाया. कप्तान हरमनप्रीत 94 गेंद पर 74 रन बनाकर नाबाद रहीं. यास्तिका भाटिया ने 47 गेंद पर 50 रन की पारी खेली.
Women's Cricket🏏: India beat England by seven wickets in first ODI of 3-match series in Hove.#ENGvIND pic.twitter.com/LUlGVKv4uW
— All India Radio News (@airnewsalerts) September 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

