क्रिकेट

IND-W Beat SA-W, 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबलाआज बेंगलुरू में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

IND-W Beat SA-W, 1st ODI Live Score Update: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 143 रनों से हराया, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
भारतीय महिला टीम(Photo Credits: @BCCIWomen/X)

IND-W vs SA-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबलाआज बेंगलुरू में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 265 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 37.4 ओवर में महज 122 रन बनाकर सिमट गई. साउथ अफ्रीका सुने लुस ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से आशा शोभना ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).