IND-W Beat NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match Live Score Update: टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रनों हराया, सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह
इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 178 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
IND-W Beat NEP-W, Asia Cup 2024 10th Match: श्रीलंका में चल रहे महिला एशिया कप 2024 में रोजाना कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं. आज इस टूर्नामेंट का दसवां मुकाबला भारतीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और नेपाल राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला यह मुकाबला दांबुला में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 82 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 178 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. नेपाल की ओर से सीता राणा मगर ने सबसे ज्यादा दो विकेट ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर महज 96 रन ही बना सकीं. नेपाल की तरफ से सलामी बल्लेबाज सीता राणा मगर सबसे ज्यादा 18 रन बनाई. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला 26 जुलाई को होगा.
WOMEN'S ASIA CUP 2024. India (Women) Won by 82 Run(s) (Qualified) https://t.co/PeRykFLdTV #WomensAsiaCup2024 #INDvNEP
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 23, 2024
𝙄𝙣𝙩𝙤 𝙩𝙝𝙚 𝙎𝙚𝙢𝙞𝙨!#TeamIndia continue their winning run in #WomensAsiaCup2024 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/PeRykFLdTV#ACC | #INDvNEP pic.twitter.com/8Eg77qAJOt
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2024 10:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

