क्रिकेट

IND vs SL 2nd Test Day 2: टीम इंडिया ने दूसरी पारी 303 रन पर घोषित की, श्रीलंका के सामने 447 रनों का विशाल लक्ष्य

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आज मैच का दूसरा दिन हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर श्रीलंका की पूरी टीम 35.4 ओवर में महज 109 रनों पर सिमट गई.

IND vs SL 2nd Test Day 2:  टीम इंडिया ने दूसरी पारी 303 रन पर घोषित की, श्रीलंका के सामने 447 रनों का विशाल लक्ष्य
श्रेयस अय्यर (Photo Credits: Twitter/BCCI)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच आज से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. आज मैच का दूसरा दिन हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 30 ओवरों में छह विकेट खोकर 86 रन बना लिए थे. दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर श्रीलंका की पूरी टीम 35.4 ओवर में महज 109 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से एंजेलो मैथ्यूज ने सबस ज्यादा 43 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 68.5 ओवरों में 9 विकेट खोकर 303 रनों पर पारी को घोषित कर दिया. टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. वहीं, श्रीलंका की ओर से प्रवीण जयविक्रमा ने चार विकेट झटके. श्रीलंका को ये मुकाबला जीतने के लिए 447 रनों की जरूरत हैं. इससे पहले इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 59.1 ओवरों में 252 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 92 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 98 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की बदौलद 92 रन जुटाए. श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).