क्रिकेट

IND vs NZ, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, मिशेल सेंटनर ने केएल राहुल को बनाया अपना शिकार

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड ने भी चार मैच जीतकर सभी में जीत हासिल की है. अब दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान पर उतरी हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.

IND vs NZ, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई, मिशेल सेंटनर ने केएल राहुल को बनाया अपना शिकार
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड ने भी चार मैच जीतकर सभी में जीत हासिल की है. अब दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान पर उतरी हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवरों में 273 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 130 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर 274 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. केएल राहुल 27 रन बनाकर मिशेल सेंटनर का शिकार हुए. टीम इंडिया का स्कोर 182/4.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).