क्रिकेट

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए.

IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बनाई बढ़त
न्यूजीलैंड (Photo Credits: ICC/Twitter)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज रांची में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 21 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 155 रन ही बना सकीं. टीम इंडिया की तरफ से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से लोकी फर्ग्यूसन, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 29 जनवरी को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम सात बजे से खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2023 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).