क्रिकेट

IND vs AUS, ICC U19 World Cup Final Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 254 रनों का टारगेट, राज लिम्बनी ने चटकाए 3 विकेट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं. अब तक टीम इंडिया पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है.

IND vs AUS, ICC U19 World Cup Final Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को दिया 254 रनों का टारगेट, राज लिम्बनी ने चटकाए 3 विकेट
टीम इंडिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं. अब तक टीम इंडिया पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है. ऐसे में आज उदय सहारन की टीम ट्रॉफी का सिक्सर लगाने उतरी हैं. इस बीच फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 253 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हरजस सिंह ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से राज लिम्बनी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 254 रन बनाने हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).