IND vs AUS 2nd Test Day 2 Live Score Updates: दूसरे दिन का खेल ख़त्म, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट खोकर 61 रन बनाए
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 का हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी. चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं.
मार्नस लाबुशेन 19 गेंदों पर 16 रन और ट्रैविस हेड 40 गेंदों पर 39 रन बना कर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों की बढ़त बना ली हैं. पहली पारी में टीम इंडिया ने 83.3 ओवर में 262 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से आलराउंडर अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 74 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 78.4 ओवर में 263 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके.
Stumps, Day 2⃣
??- 61/1.
Khawaja out early but Travis Head has come out and counter-attacked.
Game in the balance. #INDvAUS #BGT2023 https://t.co/KQBWTgMNzG
— Cricbuzz (@cricbuzz) February 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

