क्रिकेट

IND Beat ZIM, 4th T20I Live Score Update: चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा

इससे पहले चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली.

IND Beat ZIM, 4th T20I Live Score Update: चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा
यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल (Photo Credits: Twitter)

IND vs ZIM, 4th T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 15.2 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने सबसे ज्यादा नाबाद 93 रनों की आतिशी पारी खेली. इस सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला कल शाम साढ़े चार बजे से हरारे में खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).