IND Beat BAN, World Cup 2023 Live Score Update: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को सात विकेट से दी मात
इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 256 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली.
टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर इस वर्ल्ड कप में जीत का चौका जड़ दिया हैं. इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 256 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज लिटन दास ने सबसे ज्यादा 66 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 41.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. टीम इंडिया का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ रविवार यानी 22 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाएगा.
CWC2023. India Won by 7 Wicket(s) https://t.co/h882jYJMq3 #INDvBAN #CWC23
— BCCI (@BCCI) October 19, 2023
𝙃𝙐𝙉𝘿𝙍𝙀𝘿!
Number 4⃣8⃣ in ODIs
Number 7⃣8⃣ in international cricket
Take a bow King Kohli 👑🙌#CWC23 | #TeamIndia | #INDvBAN | #MenInBlue pic.twitter.com/YN8XOrdETH
— BCCI (@BCCI) October 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

