ICC ने Kapil Dev को बताया गेम चेंजर खिलाड़ी, देखें वीडियो
आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें गेम चेंजर खिलाड़ी बताया है. बता दें कि कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार साल 1983 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया.
नई दिल्ली, 24 मई: आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी कपिल देव (Kapil Dev) की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें गेम चेंजर खिलाड़ी बताया है. बता दें कि कपिल देव की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहली बार साल 1983 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था. देव ने देश के लिए 131 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 184 पारियों में 31.1 की एवरेज से 5248 रन बनाए हैं. टेस्ट के अलावा उन्होंने वनडे में 225 मैच खेलते हुए 198 पारियों में 23.8 की एवरेज से 3783 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी देश के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं. कपिल देव के नाम टेस्ट क्रिकेट में 434 और वनडे में 253 विकेट दर्ज है.
Kapil Dev, India’s finest all-rounder, is considered as the true game-changer 🌟
We celebrate him on #ICCHallOfFame today.
More 📽️ https://t.co/PzDGRwvlDH pic.twitter.com/AOeFiWMovc
— ICC (@ICC) May 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

