ICC T20 World Cup Prize Money: टी-20 वर्ल्डकप में टीमों पर होगी पैसों की बंपर बरसात, ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान
16 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्डकप में टीमों पर पैसों की बरसात होने वाली है. आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 जीतने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये मिलेंगे.
ICC T20 World Cup 2022 Prize Money: ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप 2022 के लिए प्राइज़ मनी का ऐलान हो चुका है. 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले वर्ल्डकप में टीमों पर पैसों की बरसात होने वाली है. आईसीसी टी-20 वर्ल्डकप 2022 जीतने वाली टीम को करीब 13 करोड़ रुपये मिलेंगे.
विजेता टीम को कुल 1.6 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को इसकी आधी राशि मिलेगी. टी-20 वर्ल्डकप जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर, रनर-अप टीम को 8 लाख मिलियन डॉलर मिलेंगे, जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बाकी दो टीमों को 4-4 लाख डॉलर दिए जाएंगे. टी-20 वर्ल्डकप के लिए कुल 5.6 मिलियन डॉलर की प्राइज़ मनी तय की गई है, जो सभी 16 टीमों में अलग-अलग प्रकार से बांटी जाएगी.
सुपर-12 स्टेज में कुल 12 टीमें खेलेंगी, इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल स्टेज में जाएंगी. जो 8 टीमें इस स्टेज से बाहर हो जाएंगी, उनको भी आईसीसी द्वारा ईनाम दिया जाएगा. इन टीमों को 70 हज़ार डॉलर दिया जाएगा, पिछले टी-20 वर्ल्डकप में यह राशि 40 हज़ार डॉलर थी.
The prize pot for the 2022 #T20WorldCup in Australia has been revealed 👀
Full details 👇https://t.co/Vl507PynsJ
— ICC (@ICC) September 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2022 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

