क्रिकेट

How To Watch IND vs NZ Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि आज मुंबई का मौसम साफ रहने वाला है. यानी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में बारिश के कोई आसार नहीं है. पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने टॉप का स्थान हासिल किया था जबकि न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर रही थी.

How To Watch IND vs NZ Live Streaming: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें कैसे उठाए मुकाबले का लुफ्त
टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेला जाएगा. क्रिकेट फैंस को यह जानकर बेहद खुशी होगी कि आज मुंबई का मौसम साफ रहने वाला है. यानी टीम इंडिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में बारिश के कोई आसार नहीं है. पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया ने टॉप का स्थान हासिल किया था जबकि न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर रही थी. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है. फैंस वर्ल्ड के मुकाबलों का मजा स्टार स्पोर्ट्स के तमाम चैनल जैसे - स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स एचडी, स्टार स्पोर्ट्स हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स मराठी समेत कई अन्य भाषाओं के स्टार स्पोर्ट्स पर पर उठा सकेंगे. फैंस डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. इसके लिए फैंस को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदने की भी कोई आवश्यकता नहीं है. सिर्फ अपने मोबाइल फोन में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना है, और स्पोर्ट्स सेक्शन में जाना है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 12:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).