क्रिकेट

HC Sentence On Dhoni's Contempt Petition: एमएस धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले IPS ऑफिसर की बढ़ी मुश्किल, मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाई ये सजा

मद्रास उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर द्वारा दायर अवमानना याचिका में आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई हालाँकि, एमएस धोनी ने अपील की अनुमति देते हुए सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. बता दें की साल 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा है.

HC Sentence On Dhoni's Contempt Petition: एमएस धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाने वाले IPS ऑफिसर की बढ़ी मुश्किल, मद्रास हाईकोर्ट ने सुनाई ये सजा
HC Sentence On Dhoni's Contempt Petition (Photo Credit: Wikimedia Commons/Fb)

HC Sentence On Dhoni's Contempt Petition: मद्रास उच्च न्यायालय ने क्रिकेटर द्वारा दायर अवमानना याचिका में आईपीएस अधिकारी संपत कुमार को 15 दिन के साधारण कारावास की सजा सुनाई हालाँकि, एमएस धोनी ने अपील की अनुमति देते हुए सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. बता दें की मामला साल 2013 के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी से जुड़ा है. इस केस की जांच आईपीएस संपत कुमार ने की थी. आईपीएस अधिकारी संपत कुमार ने इस मामले में धोनी के खिलाफ टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा था कि धोनी 2013 के आईपीएल मैचों में हुई सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे. उनकी बयानबाजी के बाद धोनी मद्रास हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे थे और संपत की बयानबाजी पर रोक लगाने के साथ ही मानहानि का केस किया था. उन्होंने एक निजी चैनल के खिलाफ भी मानहानि का केस किया था.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).