क्रिकेट

Delhi Court Grants Divorce To Shikhar Dhawan: दिल्ली कोर्ट से शिखर धवन को मिली बड़ी राहत, पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की दी मंजूरी

दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी हैं. कोर्ट ने बताया कि पत्नी आयशा ने शिखर धवन को मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया.

Delhi Court Grants Divorce To Shikhar Dhawan: दिल्ली कोर्ट से शिखर धवन को मिली बड़ी राहत, पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की दी मंजूरी
Shikhar Dhawan (Photo Credit: Jio Cineman, Twitter)

दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत ने बुधवार को क्रिकेटर शिखर धवन को उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी से तलाक की मंजूरी दे दी हैं. कोर्ट ने बताया कि पत्नी आयशा ने शिखर धवन को मानसिक क्रूरता का शिकार बनाया. न्यायाधीश हरीश कुमार ने तलाक याचिका में शिखर धवन द्वारा अपनी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को इस आधार पर स्वीकार कर लिया कि पत्नी ने या तो उक्त आरोपों का विरोध नहीं किया या खुद का बचाव करने में सफल नहीं रहीं. न्यायाधीश हरीश कुमार ने माना कि पत्नी आयशा ने शिखर धवन को अपने इकलौते बेटे से वर्षों तक अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा दी. वहीं, कोर्ट ने शिखर धवन को भारत और ऑस्ट्रेलिया में उचित अवधि के लिए अपने बेटे से मिलने और उसके साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करने का अधिकार भी दिया हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).